प्रयागराज: सिविल लाइंस प्रयागराज में एक्सईएन समेत 5 बिजलीकर्मी निलंबित, बिना मीटर लगाए जारी कर दिया था सीलिंग प्रमाण पत्र
प्रयागराज में लापरवाही बरतने पर बिजली विभाग के एक्सईएन समेत 5 बिजली कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन्होंने बिना मीटर लगाए ही सीलिंग प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। एक्सईएन यमुनापार ऋषिपाल सिंह, उपखंड रीवा रोड अनुज सिंह, अवर अभियंता गौहनिया सहित पांच लोगों पर यह कार्रवाई हुई है।