प्रयागराज: माघ मेला में ऐप के माध्यम से भाषा बदलकर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की मदद करेगी यूपी - 112
प्रयागराज के संगम की रेती पर चल रहे माघ मेला 2024 में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए यूपी 112 टीमों की तैनाती की गई है तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के मदद में अब भाषा बाधा नहीं बनेगी,अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 नीरा रावत द्वारा बताया गया कि ऐप के माध्यम से भाषा को हिंदी में बदलकर श्रद्धालुओं की तत्काल सहायता की जाएगी।