गिरिडीह: हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर ने गिरिडीह में अग्निशमन कार्यालय और सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया
हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर गुरुवार को 12 बजे गिरिडीह के नया परिषदन भवन पहुंचे।यहां पुलिस टीम ने डीआईजी को सलामी दी। मौके पर एसपी डॉक्टर विमल कुमार भी मौजूद थे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पहले अग्नि शमन कार्यालय का निरीक्षण किया। हालाकि निरीक्षण सिर्फ 15 मिनट का रहा।