गिरिडीह: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बस स्टैंड रोड से जेएमएम नेता और कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को सुबह 9 बजे बस स्टैंड रोड के जेएमएम ऑफिस से काफी संख्या में जेएमएम नेता व कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में यहां से तमाम लोग रांची के लिए निकले। हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार की शाम चार बजे से है।