बहराइच: चौकसाहार इलाके में नदी में डूबने से बालक की हुई मौत,पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकसाहार इलाके में स्थित नदी में डूबने से बालक की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि शौच करने गया था। और नहाने के उपरांत डूब गया। जिससे डूबने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।