बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले मे 9 मार्च से जेल में निरुद्ध अभियुक्त की जमानत अर्जी की निरस्त
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में 9 मार्च से जेल में निरुद्ध अभियुक्त की जमानत अर्जित सुनवाई के बाद निरस्त कर दी है। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अभियुक्त को थाना खैरीघाट पुलिस द्वारा नाबालिग से बलात्कार मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।