बहराइच: झिगहा घाट के पास कार सवार से 1.54 लाख रूपये बरामद, जब्त,धनराशि का ब्यौरा नही दे सके वाहन सवार,जब्त की गई धनराशि
लोकसभा निर्वाचन को लेकर गठित FST टीम ने एक वाहन की जांच के दौरान कार सवार के पास से 1.54 लाख रूपये बरामद किए है। वाहन सवार बरामद धनराशि का ब्यौरा नही दे पाए। जिस पर तत्काल प्रभाव से बरामद रकम जब्त की गई है। कोतवाली नगर के झिंगहाघाट के पास FST टीम मजिस्ट्रेट सुमन कुमार राव,उपनिरीक्षक भरत सिंह,सिपाही मुकेश यादव,संतोष यादव आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रहे है।