बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को अनुरक्षण कार्य के चलते 2 घंटे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बहराइच से कोतवाली देहात इलाके के टिकोरा मोड़ के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र बहराइच पर 28 अप्रैल यानी रविवार को अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते दोपहर 3:30 से शाम 5:30 तक शटडाउन रहेगा। जिसके चलते विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।