बहराइच: बहराइच जनपद में अग्निकांड से प्रभावित 18 लोगों के खातों में भेजी गई 1.3 लाख की धनराशि डीएम मोनिका रानी ने दी जानकारी
बहराइच जनपद में अग्निकांड पीड़ितों के खातों में सहायता राशि भेजी गई है। शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जनपद के विभिन्न इलाकों में अग्निकांड प्रभावित 18 लोगों के खातों में एक लाख तीन हज़ार रुपयों की धनराशि अहैतुक सहायता, गृह अनुदान व पशुशेड मदों में प्रदान की गई है।