बहराइच: उल्लहवा में आतिशबाजी के दौरान हाथ में गोला दगने से अधेड़ का पंजा घायल, बारात में हो रही थी आतिशबाजी
श्रावस्ती जिले के सिरसिया इलाके के उल्लहवा गांव में बारात आई थी। इस दौरान गोला दागते समय अधेड़ के हाथ में गोला दग गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया।