मुख्यमंत्री का ऑटोग्राफ पीठ पर लेने की जिद! 🇮🇳✍️
बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन पर स्कूली बच्चों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का ऑटोग्राफ लेने की होड़ देखने को मिली।
खास बात यह रही कि बच्चों की जिद भी अनोखी थी। वे मुख्यमंत्री से अपनी शर्ट की पिछली तरफ यानी पीठ पर ऑटोग्राफ लेने की मांग कर रहे थे।
पहले मुख्यमंत्री ने बच्चों को समझाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि “कमीज की पिछली तरफ ऑटोग्राफ देने से आपके मम्मी-पापा नाराज हो जाएंगे।” लेकिन जब बच्चे अपनी जिद पर अड़े रहे, तो मुख्यमंत्री ने आखिरकार उनकी इच्छा पूरी करते हुए पीठ की तरफ ऑटोग्राफ दे दिए।
बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच का यह अनोखा और यादगार पल समारोह में आकर्षण का केंद्र बना रहा। ❤️
#IndependenceDay #HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #Badser #SchoolStudents #Autograph #PangiLiveNews #80thIndependenceDay
Chamba, Chamba | Aug 16, 2026