जमुई: चंद्रमंडीह थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होने के पांचवें दिन आक्रोशित हुए धरनार्थी, पुतला दहन की दी चेतावनी
जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में हो रहा अपराधी घटना पर रोक लगाने और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस पदाधिकारी गजेंद्र कुमार के निलंबन के सवाल को लेकर अनिश्चितकालीन धरना के पाँचवा दिन शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे आक्रोशित धरनार्थियों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह, बासुदेव राय, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार, शम्भू तांती, जयराम तुरी रूपा कुमारी, कंचन रजक, कल्लू मरांडी ने किया। प्रतिरोध मार्च जमूई कचहरी चौक से महराजगंज अस्पताल रोड होते हुए अंबेडकर मूर्ति के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर पहुँच कर प्रतिरोध सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला कमिटि सदस्य जयराम तुरी ने की। वहीं धरनार्थियों ने कहा कि चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में हर रोज हो रहे चोरी,साइबर फ्रॉड और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपराधियो पर कार्रवाई के बजाय थाने में बैठा कर चाय नास्ते और अपराध को संरक्षण देने वाले चंद्रमडीह थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के कार्य शैली का उच्च स्तरीय जांच कर उन्हें बर्खास्त किया जाए नहीं तक पूरे जिले में आंदोलन को तेज किया जाएगा।
वही सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन धरनार्थियों से वार्ता करे अपराधियों का संरक्षण देने वाले पुलिस पदाधिकारी को 48 घण्टे के अंदर में कार्रवाई करे नहीं तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा तमाम न्याय पसंद लोग हर रोज अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस पदाधिकारी का पुतला दहन करेंगे।
वहीं छात्र संगठन आइस ने प्रतिरोध मार्च का समर्थन करते हुए आइसा के जिला संयोजक रूपा तुरी ने कहा कि चंद्रमडी थाना क्षेत्र सहित संपूर्ण जमुई जिला में बढ़ते अपराध के खिलाफ छात्र युवा मजदूर किसान लोग एकजुट होकर अपराधियों की संरक्षण दे रहे हैं। थाना प्रभारी के निलंबन के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई को लड़ेंगे और झुकाकर दम लेंगे।। #jamuitopnews #jamuiPolice #male #viralreels
Jamui, Jamui | Sep 18, 2026