सुअर बाड़े में फंदे से लटका मिला 13 वर्षीय किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलाहा गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू के सुअर बाड़े में 13 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान प्रिंस सरोज पुत्र पप्पू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने पिता के साथ सुअर बाड़े में काम करता था और वहां देखरेख में हाथ बंटाता था। मंगलवार शाम करीब चार बजे उसका छोटा भाई बाड़े की ओर गया तो उसने प्रिंस को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई।
परिजनों ने किशोर को फंदे से उतारकर इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
बताया जा रहा है कि �
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 25, 2026