भैंस व उसका बच्चा चोरी कर भाग रहे चार आरोपी गिरफ्तार, पिकअप से बरामद
कौशाम्बी। कोखराज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक भैंस और उसका बच्चा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को बरैहना मजरा टीकरडीह निवासी माया देवी पत्नी सुनील कुमार ने शिकायत दी थी कि रात में अज्ञात चोर उनके घर के बाहर से एक भैंस और उसका बच्चा चोरी कर ले गए हैं। मामले में कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बालमऊ मंदिर के पास से चार संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल पुत्र विंदेश्वरी पासी निवासी रसूलपुर गिरछा, कोखराज, फराद हुसैन पुत्र फैयाज हुसैन निवासी दरियाबाद थाना अतरसुइया प्रयागराज, कुन्नू सरोज पुत्र रोशन सरोज निवासी टोड़ी का पुरवा मजरा नौड़िया आमद करारी तथा श्यामू पाल पुत्र बदीप�