युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार
कौशाम्बी। सैनी थाना पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को सरसव खदरी नदी अझुवा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को कानमई गांव निवासी राजकुमार पुत्र भोला राजपूत ने तहरीर दी थी कि आरोपित गढ़ ने उनके लड़के को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में सैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपित लाल सिंह पुत्र बिन्दा प्रसाद निवासी कानमई, थाना सैनी, कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
#कौशाम्बी #सैनी #पुलिस #गिरफ्तारी #जानलेवाहमला KaushambiNews CrimeNews DainikJagran