माखन नगर: नर्मदापुरम के आवासीय क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध पटाखों की 8 पेटियां जब्त कीं
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 27, 2026
मंगलवार को संजय नगर, ग्वालटोली क्षेत्र में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आवासीय क्षेत्र में रखी पटाखों एवं आतिशबाजी की 8 पेटियां जब्त कीं। कार्रवाई एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सीमा बडोले, कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला सहित राजस्व एवं नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।