चूरू: जिला परिषद चुनाव में नेताओं की साख दांव पर, कहीं बेटा तो कहीं पत्नी मांग रही हैं वोट
Churu, Churu | Oct 24, 2026 चूरू में शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद 11 पर्चे खारिज हुए है। 26 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद जिलापरिषद चुनावों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बार पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद की सीटों पर इस बार केवल प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने परिजनों को चुनाव