हाथरस: बी.सी. झूरिया स्कूल के पास से पुलिस और एसओजी टीम ने चैकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने चैकिंग के दौरान बी.सी. झूरिया स्कूल के पास से दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल 1 स्कूटी और बरामद हुई है। साथ ही कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करनेवाली सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।