हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला कुशाली में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला कुशाली में आज दिन शनिवार को घर की छत के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से पति मूलचंद एवं पत्नी श्रीमती गंभीर रूप से झुलस गए। अचानक से हुए हादसे को देखकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। इसी क्रम में तत्काल दोनों पति-पत्नी को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।