हाथरस: गांव रुहेरी में दबंग व्यक्ति द्वारा चौथ ना देने पर सब्जी के धकेल लगाने वाले व्यक्ति को मारपीट कर किया चोटिल हुई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव रुहेरी में सब्जी की धकेल लगाने वाले व्यक्ति प्रदीप को चौथ ना देना भारी पड़ गया। गांव के ही कपिल नाम के दबंग किस्म के व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसे की प्रदीप से ही मांग की। धकेल लगाने वाले व्यक्ति ने जब पैसे की मना कर दिया। तो दबंग ने उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है।