हाथरस: कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर निकाला घर से बाहर, पुलिस ने शुरू की जांच
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।