हाथरस: कोतवाली मुरसान क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी महिला को ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाला
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत से आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक जांच शुरू कर दी है ।