हाथरस: गांव गढ़ी तमन्ना में घर की छत से गिरकर 16 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से हुई घायल, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी तमन्ना में घर की छत से गिरकर 16 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में लड़की को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। गांव घड़ी तमन्ना में घर की छत से गिरकर घायल हुई लड़की का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।