गिरिडीह: अहिल्यापुर को नया प्रखंड बनाने की मांग, गांडेय विधायक और पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
अहिल्यापुर को नया प्रखंड बनाने की मांग गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। गुरुवार को 4 बजे श्री स्वर्णकार ने सिरसिया स्थित आवास से इसकी जानकारी दी।बताया गया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है।