गिरिडीह: गांडेय प्रखंड के ओझाडीह में नाबार्ड द्वारा कालीन बुनाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
गांडेय प्रखंड के ओझाडीह में नाबार्ड के सौजन्य से गुरुवार की सुबह 11 बजे से कालीन बुनाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार,प्रदीप मुर्मू एवं ग्रामीण विकास समिति के वासुदेव पंडित विभाग के कई कर्मी मौजूद रहें। यहाँ मौजूद प्रशिक्षक ने कई महिलाओं को कालीन बुनाई की विस्तृत जानकारी दी।