गिरिडीह: बीमा कर्मियों की हड़ताल से गिरिडीह में एलआईसी व बैंक कार्यालय रहे बंद, धरना प्रदर्शन हुआ
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को 5 बजे तक एक दिवसीय हड़ताल गिरिडीह में असरदार रहा। इस दौरान बीमा कर्मचारी संघ से जुड़े लोगों ने भंडारीडीह रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।बताया गया कि हजारीबाग मंडल स्तर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के बैनर तले एलआईसी के सभी 37 कार्यालयों में पूर्ण तालाबंदी कर कामकाज ठप रखा गया।