गिरिडीह: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज तार छूने से झुलसा, हालत गंभीर, जांच जारी
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को 10 बजे एक व्यक्ति मालगाड़ी पर चढ़कर विद्युत तार को छू लिया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। तुरंत ही घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव निवासी विनोद मिश्रा अचानक मालगाड़ी पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली तार को अपने हाथों से पकड़ लिया।