गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव: मोहलीचुआ से प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ गुड्डु यादव ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन
नगर निकाय चुनाव को लेकर मोहलीचुआ स्थित 23 नंबर वार्ड से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ गुड्डु यादव ने गुरुवार को 6 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय गणमान्य लोग एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।