भितरवार: हरियाली अमावस्या पर एसडीओपी कार्यालय भितरवार परिसर में हुआ बृहद पौधा रोपण
धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय भितरवार परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।