#कर्णप्रयाग_मामूली_विवाद_ने_लिया_हिंसक_रूप, सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच तीखी झड़प
#कर्णप्रयाग (चमोली): उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और तनावपूर्ण मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार (16 जून 2026) को हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते एक हिंसक टकराव का रूप ले लिया।
#प्रत्यक्षदर्शियों_के_मुताबिक, विवाद इतना उग्र हो गया कि श्रद्धालुओं के एक समूह ने स्थानीय लोगों पर कथित तौर पर धारदार हथियारों और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और आक्रोशित ग्रामीणों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) पर चक्का जाम कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चारधाम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
#स्थिति_की_गंभीरता_को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।