रूपवास: रूपवास में महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को रूपवास में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।