सीकर: नवलगढ़ रोड पर 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sikar, Sikar | Jul 1, 2024 सीकर शहर के नवलगढ़ रोड पर आज एक दसवीं कक्षा के छात्र द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र शैलेश करौली का रहने वाला था जिसे कल ही उसके परिजन सीकर छोड़कर गए थे। छात्र के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।