सीकर: पिपराली रोड स्थित एक मकान में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sikar, Sikar | Jul 1, 2024 पिपराली रोड स्थित एक किराए के मकान में आज नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र विशाल यादव गुरु कृपा कोचिंग सेंटर से नीट की तैयारी कर रहा था जिसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।