सीकर: महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में भारतीय न्याय संहिता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नए कानून की दी गई जानकारी
Sikar, Sikar | Jul 1, 2024 सीकर जिला मुख्यालय स्थित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पर आज भारतीय न्याय संहिता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला थाना अधिकारी प्रीति बेनीवाल द्वारा तीनों कानून की जानकारी दी गई ।इस मौके पर पुलिस थाना स्टाफ के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।