अखिल भारतीय किसान महासभा 09 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर मार्च निकाल सभा करेगा: सुनील कुमार राव
युरीया की कालाबाजारी और किल्लत के लिए बड़े स्टॉकिस्टों पर कार्रवाई हो: इंद्रदेव
सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर लैंड पूलिंग नीति वापस लो: संजय यादव
बेतिया 06 अगस्त। 09 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर देश भर के सभी जिला मुख्यालयों और शहरों में बेतिया में विरोध मार्च आयोजित कर भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के खिलाफ ट्रम्प, मोदी और सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर जबरन भूमि हड़पने व यूरिया खाद की किल्लत, कालाबाजारी को लेकर सम्राट चौधरी का विरोध किया जाएगा।
उक्त बातें अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमिटी की चनपटिया के तिरहुतिया में हुई बैठक में बोलते हुए महासभा के राष्ट्रीय पार्षद व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के वजह से भारतीय खेती चौपट हो जाएगी पर मोदी सरकार ट्रंप के दबाव में भारतीय खेती और किसानी को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। वहीं बिहार में अभी सबसे बड़ा मुद्दा 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंडपुलिंग नीति के माध्यम से बिना मुआवजा 4 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि कॉर्पोरेट(आडानी के लिए) सम्राट चौधरी सरकार द्वारा लूट है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
किसान महासभा ने कहा जिला सचिव इंद्रदेव कुशवाहा ने कहा स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को सी 2 + 50% एमएसपी की कानूनी गारंटी करनी करना था लेकिन सरकार इसे लागू करने से भाग रही है।
किसान नेता संजय यादव ने कहा सम्राट चौधरी सरकार विकास योजनाओं, एक्सप्रेस-वे के नाम पर बिना समुचित मुआवजा के कृषि भूमि हड़पना हड़पने में लगी है! किसानों के विरोध के बावजूद नौतन और बैरिया में जबरन गोरखपुर-सीलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बना रही है जबकि किसानों की मांग है कि एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट चेंज होना चाहिए।
किसान नेता लालजी यादव ने कहा जिला में यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी चरम पर है। सरकार और प्रशासन के मेल से बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा छोटे छोटे खाद कारोबारियों से अधिक राशि लिया जा रहा है।साथ में जबरन नैनों, सल्फर, जिंक, किटनाशक आदि देते हैं जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। सांसद, विधायक इस मामले में चुप बैठे हैं किसानों के प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं जबकि इनको किसानों को रासायनिक खाद और उर्वरक सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना और रासायनिक खादों और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए किसानों के साथ खड़े होनी चाहिए! बैठक में बिनोद यादव,सुजायत अंसारी, हरे राम यादव, अब्दुल खैर,भूपेश राय, असर्फी राम, संजय प्रसाद आदि मौजूद थे।