दिल्ली कैंटोनमेंट: मायापुरी थाना पुलिस ने महिला चोर गिरोह की दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
मायापुरी थाना की पुलिस टीम ने महिला चोरनी गैंग की 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जो बैंक में पहुंचकर वहां भोले भाली महिलाओं को टारगेट करती थी। मौका देख कर पर्स, बैग, या थैले में से चोरी के लेते थे। पुलिस ने चुराए गए पैसे से खरीदे गए कपड़े को भी जप्त किया है। इनकी पहचान नरगिस और अंजलि के रूप में हुई है। यह दोनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला की रहने वाली है।