दिल्ली कैंटोनमेंट: बिहार के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई, बजट को लेकर सांसद पप्पू ने कहा- धोखा हुआ है
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज रविवार को देर शाम पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी और केजरीवाल की वजह से दिल्ली कबाड़ बनी हुई है। एक तरफ शीश महल बन गया, तो दूसरी तरफ राजमहल, बीच में इन दोनों ने दिल्ली को कबाड़ बना दिया। 33 करोड़ लोगों का हाथ खाली है और 3 करोड़ लोगों की नौकरी चली गई।