दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर थाना पुलिस ने 16 साल की गुमशुदा बच्ची को बचाया
सागरपुर थाना की पुलिस टीम ने 16 साल की एक गुमशुदा बच्ची को रेस्क्यू करने में करना भी पाई है। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद लड़की को न्यू दिल्ली से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश फिर वहां से गांधीधाम, गुजरात पर ट्रैक करके वापिस दिल्ली लाकर उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया है। लड़की से पूछताछ के बाद उसकी मेडिकल जांच और काउंसलिंग रिपोर्ट को कोर्ट में जमा किया गया।