दिल्ली कैंटोनमेंट: इंद्रपुरी में तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर, कंडक्टर समेत तीन घायल
राजधानी में एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर। वेस्ट दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में तेज रफ्तार बस हुई हादसे का शिकार। जिसमें ड्राइवर कंडक्टर सहित तीन लोग हुए घायल। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी से नारायण की तरफ आ रही डीटीसी की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद ड्राइवर बड़े हादसे को टालने के लिए प्रयास किया जिस दौरान बस डिवाइडर पर चढ़ गई और खंभे से टकराई