दिल्ली कैंटोनमेंट: नारायणा थाना पुलिस ने दो शातिर मोबाइल झपटमारों को किया गिरफ्तार
नारायण थाना की पुलिस टीम ने दो मोबाईल झपटमार को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गौरव और निखिल उर्फ सूखा के रूप में हुई है। इनके पास से दो छीने गए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। यह दोनों सेंट्रल दिल्ली के बलजीत नगर इलाके के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी से नारायणा और रंजीत नगर थाना के तीन मामलों का खुलासा किया गया है।