काको: बिजली की चपेट में आने से नगर पंचायत कर्मी की मौत, काको में शोक
Kako, Jehanabad | Oct 21, 2026 काको नगर पंचायत काको में कार्यरत कर्मी रंजीत कुमार की पैतृक गांव गोलकपुर में बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर मुख्य पार्षद राहुल रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम और सभी वार्ड पार्षद गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना।