जमुई: लगमा स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर नगर परिषद ने चलाया बुलडोजर, बच्चों की पढ़ाई हुई बाधित
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 नगर परिषद द्वारा लगमा स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलडोजर चला दिया गया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जबकि बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। वार्ड पार्षद को भी बिना सूचना दिए मनमाने तरीके से आदेश निर्गत किया गया है। जिस वजह से सोमवार से बच्चों की पढ़ाई बाधित होना लाजमी है।