उधवा: उधवा पाकीजा मोड़ और राधानगर हाईस्कूल मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे उधवा प्रखंड के पाकीजा मोड़ एवं राधानगर हाईस्कूल मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।