जिला व्यवहार न्यायालय, जमुई में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। तैयारी को लेकर गुरुवार 1 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रबंधकों व नीलाम पदाधिकारी सुनील कुमार के साथ बैठक की। लंबित सर्टिफिकेट व नीलाम मामलों को सूचीबद्ध कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया।