तेंदूखेड़ा: हथनी के पास बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल
तेंदूखेड़ा हथनी के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सोमवार की दोपहर 1 बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए