कोल: पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद पोस्टर लूटने वालों की मची होड़, योगी-मोदी के पोस्टर उखाड़ कर अपने घर ले गए लोग
Koil, Aligarh | Apr 22, 2024 अलीगढ़ में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी अलीगढ़ पहुंचे। पीएम-सीएम ने नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित किया और सतीश गौतम के समर्थन में वोट मांगे हैं। कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल पर पोस्टर लूटने वालों की होड़ मच गई तो वहीं दूसरी ओर लोग पीएम मोदी और सीएम योगी के पोस्टर उखाड़ कर अपने घर ले गए।