कोल: पीएम मोदी के आने से पूर्व शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व पुलिस ने शहर के रूट किए डायवर्ट, 2 बजे मंच पर होंगे पीएम
Koil, Aligarh | Apr 22, 2024 अलीगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है। दूसरे चरण के चुनाव से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के आने से पूर्व शहर में पुलिस व अर्ध सैनिक बल के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी रूट डायवर्ट किए गए हैं जिससे कि पीएम के कार्यक्रम में कोई अवरोध पैदा ना हो।