कोल: नुमाइश मैदान में पीएम मोदी ने सतीश गौतम के लिए मांगे वोट, बोले-विपक्ष पर ऐसा ताला लगाया कि उसकी चाबी नही मिल रही
Koil, Aligarh | Apr 22, 2024 अलीगढ़ में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में लोकसभा के मतदान होने हैं। मतदान से पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में वोट मांगे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अलीगढ़ ने विपक्ष पर ऐसा ताला लगाया है कि अब उसकी चाबी भी नहीं मिल रही है।