कोल: सासनी गेट थाना क्षेत्र में महिला और उसकी मां के साथ ससुराल वालों ने की मारपीट, महिला ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 22, 2024 सासनी गेट थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने बहू और उसकी मां को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मां और बेटी ने कहा कि पति से काफी समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में महिला ने सोमवार को पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।