रेवदर: रेवदर में गरबा महोत्सव की धूम, माता रानी को अर्पित किया गया छप्पन भोग, बुडेश्वर गरबा मंडल के आयोजन में उमड़ी श्रद्धा
Reodar, Sirohi | Oct 20, 2026 रेवदर उपखंड क्षेत्र में नवरात्रि महोत्सव के तहत बुडेश्वर गरबा मंडल की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किए गए और 108 दीपों से आरती की गई। दीपों की मनमोहक छटा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों युवतियों ने उत्साह के साथ गरबा नृत्य किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।